पौधा रोपड़ हेतु संस्था के पदाधिकारियों, अधिकारियों, संरक्षक/सहयोगी सदस्यो हेतु पौधा रोपड़ के संबध में आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझावः-
अ). पौधे रोपड़ हेतु लगने वाले औजार :
गैती, फावड़ा, कुदाल, सम्बल, तगाड़ी, कुल्हाड़ी, सस्सी, बाल्टी, जग(मग्गा), धारदार चाकू, ब्लेड़।
पौधा रोपड़ हेतु दिशा निर्देशः-
👉 पौधा रोपड़ से पूर्व जहां पर पौधे का रोपड़ करना है वहाॅ गैती/कुदाल व संम्बल की सहायता से 2 फीट लम्बाई एवं 2 फीट चैडाई, 2 फीट गहराई का गड्डा बनाये।
👉 किये गये गड्डो में सर्वप्रथम 1/2 (आधा फीट) तक गोबर की खाद व खेत की मिट्टी डाले। तथा साथ ही कुछ कीटनाशक (गंधक) पाउडर भी डाले जिससे की पौधे की जड़ो पर दीमक एवं अन्य प्रकार की किणाओं का प्रकोप ना हो।
👉 इसके पश्चात पौधो को आहिस्तापूर्वक गड्डो के पास लाकर किसा धारदार चाकू/ब्लेड की सहायता से पौधे को पाॅलीथीन को सावधानी पूर्वक अलग करें।
👉 पाॅलीथीन से अलग किये गये पौधो को गड्डे के मध्य भाग में रखे। जिस गड्डे में 1/2 (आधा फीट) तक गोबर की खाद व खेत की मिट्टी डाली गयी हो।
👉 पौधो की रोपड़ के पश्चात पौधे के चारो तरफ मिट्टी एवं गड्डे की मिट्टी डालकर हल्के हाथो से सावधनीपूर्वक दबाए। ताकि लगाए गए पौधो की जड़े न हिले।
👉 लगाए गये पौधो को सुरक्षा हेतु लकड़ी, तार, कांटो एव बजटनुसार पौधे का सुरक्षा कवच (ट्रीगार्ड) तैयार करे।


No comments:
Post a Comment