Thursday, June 7, 2018

विश्व पर्यावरण दिवस 2018 ,ग्राम तेवरी ,एक बार जरूर देखे

पर्यावरण झाकी का अद्भुत नजारा ग्राम तेवरी से 
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत समिति आक्सीरिच  इन्वायरमेंट वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2018 के अवसर पर ग्राम तेवरी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से डायमंड युवा क्लब के सदस्यों व स्कूली छात्र छात्राओं तथा ग्राम नागरिकों के सहयोग में ग्राम तेवरी में पर्यावरण संरक्षण की भव्य झांकी का आयोजन किया गया एवं छात्र छात्राओं तथा युवाओं ग्राम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई व आने वाले समय में पर्यावरण के महत्त्व के बारे में बताया गया कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष संदीप कुमार मौर्य ने बताया कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है 

प्लास्टिक प्रदूषण को हराना (बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन) इस थीम के भाव को इसके महत्व को समझते हुए हम सब को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि हम घटिया पॉलीथीन व प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। हम प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने का प्रयास करेंगे, क्योंकि इससे हमारी प्रकृति पर, वन्य जीवन पर और हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। हमें प्रकृति के साथ सद्भाव के साथ जुड़ कर रहना है। 
समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष संदीप कुमा मौर्य व राहुल अग्रवाल (सिंटी)

इस पर्यावरण दिवस पर हम सब इस बारे में सोचें कि हम अपनी धरती को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए क्या कर सकते हैं ? किस तरह इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं ? क्या नया कर सकते हैं? 
समिति की सहयोगी संस्था डायमंड युवा क्लब के अध्यक्ष पूरन सिंह परस्ते, उमेश चैबे, अक्षय असाटी, पर्यावरण सरक्षण पर सदेश देते हुए

समिति कोषाध्यक्ष रणजीत मेोर्य, व सहयोगी सदस्य संरक्षक महेंद्र। अग्रहरि, अभय दुबे ,सुनील विश्वकर्मा अक्षय बर्मन शरद असाटी ,सचिन कुशवाहा, संतोष सिंह ओशो ,कपिल मौर्य राजा आदिवासी, सौरभ विश्वकर्मा,  कुलदीप त्रिपाठी, संजू ठाकुर ,चैन सिंह ,महेंद्र ठाकुर, शुभम कोरी, शैलेंद्र गुप्ता ,मुकेश चक्रवर्ती, अंकित जैन, शैलेंद्र गुप्ता ,दुर्गेश झारिया ,गोला कुशवाहा, आशीष ठाकुर ,अभय ठाकुर, संजय ठाकुर ,नागेंद्र गुप्ता, सागर महोबिया ,धीरज ठाकुर ,प्रशांत महोबिया ,सिद्धांत यादव ,अंश जैन ,आकाश जैन ,उमेश नामदेव, सूरज विश्वकर्मा,  टिंकू असाटी, मोहित कुशवाहा, आकाश जैन, गोविंद रजक ,सोनम कुशवाहा, गायत्री भूमिया, रेखा भूमिया, नेहा कोरी, काजल कोरी, श्रुति कोरी, आदि की उपस्थति रही,
पर्यावरण झाकी में सैकड़ो बच्चों, युवाओ ने हिस्सा लिया

पर्यावरण झाकी में सैकड़ो बच्चों, युवाओ ने हिस्सा लिया















एक सरकारी रिर्पोट के अनुसार सन् 1990 के दशक में प्रति मिनट लगभग 70 एकड़ वनों का विनाश हो रहा था तथा पिछले तीन दशकों में विश्व के लगभग 20 प्रतिशत वनों का विनाश हमें चिंतातुर किये हुए है। वनों के विनाश से एक ओर कई जीव-जातियां न केवल विलुप्त हो गईं और हो रही हैं, उससे कई तरह की समस्याएं भी सामने आने लगी हैं। भारत में प्रतिवर्ष 13 लाख हेक्टेयर भूमि से वन नष्ट हो रहे हैं। यदि इसी प्रकार यह चलता रहा तो एक दिन हम मानव सभ्यता को पृथ्वी पर से खो देगे।
संदीप कुमार मौर्य
अध्यक्ष, आक्सीरिच इन्वायरमेंट वेलफेयर फाउंडेशन
पर्यावरण संरक्षण का सदेश देते अंश जैन व अन्य



मनुष्य जन्म से ही प्रकृति की गोद में अपना विकास व जीवन व्यतीत करता रहा है। वन और धरती पर चारों तरफ फैली हरियाली मानव के जीवन को न केवल प्रफुल्लित करती है, अपितु उसे सुख-समद्धि से संपन्न करके उसे स्वास्थ्य भी प्रदान करती है। 
राहुल अग्रवाल (सिंटी)
उपाध्यक्ष, आक्सीरिच इन्वायरमेंट वेलफेयर फाउंडेशन


पर्यावरण झाकी के समापन पश्चात सदस्यो व बच्चों हेतु प्रसाद एवं स्वल्पहार



वन संरक्षण के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे कार्यों एवं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जरूरी है कि देश के आम नागरिक भी आगे बढ़कर इसमें अपनी अहम् भूमिका का निर्वहन करें, जिससे हमारी आने वाली संततियां शुद्ध वातावरण में खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें।
पूरन सिंह परस्ते अध्यक्ष डायमंड युवा क्लब
अशीष असाटी, उमेश चैबे, देवेन्द्र पटेल, मनीष नामदेव व अन्य साथी
संरक्षक, आक्सीरिच इन्वायरमेंट वेलफेयर फाउंडेशन 


पर्यावरण झाकी की भव्यता मे चार चाॅद लगाते पूरन सिंह परस्ते , रणजीत मौर्य, अक्षय असाटी, राज रजक



पर्यावरण का संरक्षण किया ही जाना चाहिए, इसी में पूरी मानव जाति का हित निहित है।  
मनीष जैन, अक्षय असाटी, अमन असाटी, शुभम गुप्ता, राज रजक अन्य 
संरक्षक, आक्सीरिच इन्वायरमेंट वेलफेयर फाउंडेशन
पर्यावरण झाकी के समापन पश्चात प्रसाद एवं स्वल्पहार का आंनद लेते पूरन परस्ते, रणजीत मौर्य, अमन असाटी




No comments:

Post a Comment

वृक्ष मित्र (सेल्फी वीथ ट्री) अभियान द्वारा वृक्षों के संरक्षण के प्रति लोगो में जागरूकता का प्रयास

पेड़ हमारे जीवन व मानव सभ्यता के प्रतीक हैं। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। ये धरती मॉ के द्वारा हम मनुष्यों को दि...